शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को दिया जांच का आदेश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को दिया जांच का आदेश

Tuesday, March 5, 2024 | March 05, 2024 Last Updated 2024-03-06T01:52:44Z
    Share
।।पुलिस की वर्दी में एक और ,,ब्लैक मेलर,, ।।

 शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को दिया जांच का आदेश

जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर सर्कल में तैनात एक महिला सिपाही और उसकी बहन पर फायर ब्रिगेड के एक जवान को फंसा कर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपए हड़प लेने का आरोप लगा है, 


फायर ब्रिगेड के जवान के पिता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को जांच का आदेश दिया है ।।
 कस्बा सिहोरा जिला बिजनौर के ग्राम मुंडा खेड़ी में रहने वाले निरूपेंद्र सिंह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक उनका बेटा विनीत कुमार फायर ब्रिगेड में वर्तमान में सिपाही के पद पर तहसील नवाबगंज में तैनात है। 


आरोपी महिला सिपाही ने विनीत से जान पहचान के बाद उसे अपनी बहन से यह झूठ कर बोलकर मिलवाया था कि वह भी पुलिस में तैनात है इस मुलाकात में महिला सिपाही की बहन ने भी वर्दी पहन रखी थी निरूपेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों बहनों ने उनके बेटे को धीरे-धीरे अपने प्रेम जाल में फंसा



 कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ,अब तक में हमारे बेटे विनीत कुमार से ₹400000 ऐठ चुकी हैं और अब ₹800000 की डिमांड और कर रही थी।


 दीपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि विनीत के और रकम देने से इनकार करने पर थाना नवाबगंज में उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई इसके बाद उनका बेटा अपशद में चला गया दोनों बहने मैरिज की रहने वाली है


 दीपेंद्र की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है बताते चले कि महिला सिपाही की बहन की ओर से करीब 10 दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई थी


 उसने आरोप लगाया था कि विनीत ने शादी का वादा कर उसे 2 साल तक दुष्कर्म किया और फिर अपने वादे से मुकर गया।।
 पुलिस में न होने के बावजूद भी वर्दी पहनकर विनीत को धोखा दिए जाने के साक्षी भी निरूपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप हैं


 इनमें महिला सिपाही की बहन के वर्दी बहन कर वीडियो कॉल करने के स्क्रीनशॉट कई फोटो भी है इसके अलावा महिला सिपाही और उसकी बहन को यूपीआई के जरिए भेजी गई रकम का बुरा भी शामिल है


 उधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से विनीत अवकाश पर चला गया है उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है इंस्पेक्टर नवाबगंज के अनुसार जांच होने के उपरांत ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा उसके बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close