13 मार्च को ऑडिटोरियम में एमसीसी के प्रभावी अनुपालन हेतु दिया जाएगा प्रशिक्षण
बदायूँ : 11 मार्च। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा रेनू सिंह ने अवगत कराया है
कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत 13 मार्च को शाम 5ः00 बजे डायट स्थित ऑडिटोरियम में चुनाव
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हेतु लगाई गई टीमों सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, वीडियों निगरानी, वीडियों अवलोकन, स्थैतिक निगरानी एवं उड़न दस्ता आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।