खौद चौराहे पर सोमवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती रूमा (21) की मौत, पति घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खौद चौराहे पर सोमवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती रूमा (21) की मौत, पति घायल

Monday, March 18, 2024 | March 18, 2024 Last Updated 2024-03-19T06:35:38Z
    Share


खौद चौराहे पर सोमवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती रूमा (21) की मौत, पति घायल


रामपुर। खौद चौराहे पर सोमवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती रूमा (21) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका पति घायल हो गया।


 दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।


भोट थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी किसान रईस अहमद की शादी भोट के ही मिलक मिर्जा गांव की रूमा के साथ हुई थी।


 शादी के बाद परिवार में नन्हे मेहमान की आने की तैयारी चल रही थी। रूमा तीन महीने की गर्भवती थी। सोमवार सुबह रईस अपनी पत्नी रूमा को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए स्वार जा रहे थे।

लोगों ने बताया कि खौद चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गर्भवती रूमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रईस घायल हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रईस का इलाज कराया गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close