कार से तस्करी के लिए ले जा रहे थे 315 तोते, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार से तस्करी के लिए ले जा रहे थे 315 तोते, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Friday, March 22, 2024 | March 22, 2024 Last Updated 2024-03-22T13:43:25Z
    Share
कार से तस्करी के लिए ले जा रहे थे 315 तोते, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रामपुर । जनपद के स्वार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन पिंजरौ में बंद 315 तोते को तस्करी को ले जा रहे दो तस्करों को धर दबोचा। इनके कब्जे से पिजरों में 315 तोते बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद निवासी रघुवीर और हिमांशु है


 जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने 315 तोतों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। सभी तोतों को जंगल में छुड़वा दिया गया है।


इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्वार पुलिस ने एक स्विफ्ट कर को रोका था। कार में तीन पिजरों में 315 तोतों को भरकर ले जाया जा रहा था।


सूचना पर पुलिस ने कार रोककर तोते बरामद कर लिए और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


 पुलिस को सूचना मिली थी तस्कर तोते कहीं बेचने ले जा रहे थे। इस मामले की विवेचना की जा रही है। आोरपियों से पूछताछ भी की जा रही है। उनके मुताबिक जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close