राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को 35 वर्षीय मरीज संजू ने चौथी मंजिल से कूद दी जान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को 35 वर्षीय मरीज संजू ने चौथी मंजिल से कूद दी जान

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-29T15:21:02Z
    Share

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को 35 वर्षीय मरीज संजू ने चौथी मंजिल से कूद दी जान


बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को 35 वर्षीय मरीज संजू चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


मरीज संजू पुत्र भीकम कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया का रहने वाला था। परिवार वालों के मुताबिक संजू 16 मार्च को घर में गिर गया था, जिससे उसको सिर में गंभीर चोट आई थी। परिवार वालों ने उसे 18 मार्च को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तब से मरीज का यहां उपचार चल रहा था।


रात दो बजे नीचे पड़ा मिला शव 
बृहस्पतिवार रात संजू के पास उसकी पत्नी सतानो, बहन रज्जो और भतीजा राजकुमार सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे संजू चौथी मंजिल से कूद गया। जब रात करीब 2:00 बजे परिवार वालों ने उसे बेड पर नहीं देखा तो उसे तलाश किया। इस दौरान वह नीचे गिरा पड़ा मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। 

परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close