ससुराल में युवक की मौत, परिजनों ने दिल्ली रोड पर अर्थी रखकर लगाया जाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ससुराल में युवक की मौत, परिजनों ने दिल्ली रोड पर अर्थी रखकर लगाया जाम

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-29T15:30:24Z
    Share
ससुराल में युवक की मौत, परिजनों ने दिल्ली रोड पर अर्थी रखकर लगाया जाम


मुरादाबाद। मझोला के लाइनपार सूर्य नगर निवासी मोहित ठाकुर (28) की संभल स्थित ससुराल में जहर के सेवन से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे परिजन अर्थी लेकर मोक्षधाम जा रहे थे।


इसी दौरान उन्होंने दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी गेट पर अर्थी रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पत्नी और उसके मायके वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए

 कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दिल्ली रोड पर दोनों तरफ एक किलोमीटर से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने अर्थी हटाने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए।


करीब एक घंटे बाद पुलिस परिजनों को मनाकर अर्थी को सड़क किनारे कराने में कामयाब हो सकी। रात करीब आठ बजे अर्थी लेकर परिजन मोक्षधाम पहुंचे।

मोहित ठाकुर पुत्र जयवीर सिंह की शादी करीब आठ साल पहले संभल के कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुरा निवासी काजल के साथ हुई थी। मोहित के परिवार में तीन बहन ज्योति, आरती और पूजा की शादी हो चुकी है।


पूजा के पति प्रमोद ठाकुर ने बताया कि मोहित बुधबाजार में दूध डेयरी पर नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह मोहित ड्यूटी गए थे जबकि उनके पिता जयवीर सिंह भी कुछ कार्य से बाहर गए थे। दोपहर में मोहित खाना खाने घर आए


तो उन्होंने देखा कि पत्नी काजल और पांच साल का बेटा शौर्य घर में नहीं हैं। मां बीनू देवी बेहोशी की हालत में थी। मोहित ने अपनी मां को जगाया और पत्नी और बेटे के बारे में पूछताछ की। प्रमोद का कहना है


कि काजल अपनी सास को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर गई थी। इसके बाद मोहित भी ससुराल शेखूपुरा चले गए थे। वहां जाकर मोहित की हालत बिगड़ गई। मोहित ने अपने परिवार में कॉल कर बताया था


कि उसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है। परिजन संभल पहुंचे तो मोहित एक निजी अस्पताल में मृत अवस्था में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार दोपहर संभल कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


 बृहस्पतिवार शाम पांच बजे परिजन और रिश्तेदार अर्थी लेकर लोकोशेड पुल के पास मोक्षधाम जा रह थे। इसी दौरान उन्होंने अर्थी दिल्ली रोड पर रख दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मोहित के बेटे शौर्य को बुलाने की मांग की। उनका कहना था


कि मोहित की चिंता को उसका बेटा ही मुखाग्नि देगा। इस दौरान दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट से लेकर फव्वारा चौक और दूसरी साइड में चौधरी चरण सिंह चौक तक जाम लग गया था।


सीओ सिविल लाइंस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कई थानों की पुलिस बुला ली गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस अर्थी को सड़क किनारे करा सकी।


इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि संभल का मामला है। वहीं की पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close