बहजोई। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में लगाए गए लोहे व स्टील के कूड़ेदान अब कहीं टूटे पड़े हैं, तो कहीं गायब ही हो गए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में लगाए गए लोहे व स्टील के कूड़ेदान अब कहीं टूटे पड़े हैं, तो कहीं गायब ही हो गए

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-29T15:37:49Z
    Share
बहजोई। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में लगाए गए लोहे व स्टील के कूड़ेदान अब कहीं टूटे पड़े हैं, तो कहीं गायब ही हो गए


बहजोई। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में लगाए गए लोहे व स्टील के कूड़ेदान अब कहीं टूटे पड़े हैं, तो कहीं गायब ही हो गए हैं।


यह बात दीगर है कि मौके पर लगे स्टैंड नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए जाने वाले कूड़ेदान की गवाही दे रहे हैं। अब खास बात यह है कि इन प्रमुख मार्गों व गली-मोहल्लों में लगाए गए कूड़ेदान न होने से स्वच्छता को लेकर शासन की मंशा को करारा झटका लग रहा है। जिम्मेदार हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे।

नगर में करीब साल भर पहले प्रमुख मार्गों व गली-मोहल्लों में लोहे के कूड़ेदान लगाए गए थे। बाद में कुछ स्थानों पर स्टील के कूड़ेदान भी लगाए गए थे।


अब खास बात है कि बीते करीब दो माह से अधिक का समय हो गया। इन प्रमुख स्थानों से कूड़ेदान गायब हैं। यहां सिर्फ स्टैंड ही लगे हुए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर कूड़ेदान टूटे पड़े हैं।


इनमें डीएम आवास के निकट, रेलवे स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट के निकट, संभल रोड, नारायन टोला व नई बस्ती आदि कुछ इलाकों में कूड़ेदानों की कमी खल रही है।


इसके चलते घरों व दुकानों आदि से निकलने वाला कूड़ा सड़क तक फैल रहा है। पूरे मामले में ईओ भूपराम वर्मा का कहना है कि इन स्थानों को चिंहित कराकर दूसरे कूड़ेदान लगवाए जाएंगे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close