पत्नी के साथ बाइक से बरेली से,होली मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बरेली के सहोड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से दंपती की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्नी के साथ बाइक से बरेली से,होली मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बरेली के सहोड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से दंपती की मौत

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-29T15:43:11Z
    Share
पत्नी के साथ बाइक से बरेली से,होली मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बरेली के सहोड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से दंपती की मौत

*रामपुर*। खजुरिया क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मिकी (55) बुधवार देर रात अपनी पत्नी रामवती (52) के साथ बाइक से बरेली से होली मिलकर वापस अपने घर आ रहे


 थे। बरेली के सहोड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


खजुरिया थाने के चौकीदार कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि अपनी पत्नी रामवती देवी के साथ बुधवार को जिला बरेली के शाही में अपने साले के घर होली मिलने गए थे। होली मिलन के बाद रात में वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।



 रास्ते में जिला बरेली थाना शीशगढ़ के सहोड़ा गांव में स्थित आरा मशीन के पास हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने संपतराम को मृत घोषित कर दिया।


 गंभीर हालत में रामवती को बरेली के ही एक अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान एक घंटे बाद मौत हो गई। परिजन संपतराम के शव को रात में ही घर ले आए,


 जबकि रामवती का शव बृहस्पतिवार को दोपहर बाद घर पहुंचा। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। दोपहर बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


 दंपती के दो बेटे गुड्डू व बाबू उर्फ सोनू और दो बेटी सोनम व लक्ष्मी हैं और सभी शादीशुदा हैं। मामले में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। बेटे गुड्डू ने बताया शुक्रवार को वो बरेली जाकर तहरीर देंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close