नगर निगम का नया फरमान,, अब सार्वजनिक जगह पर थूकने पर लगेगा जुर्माना।
जनपद बरेली नगर निगम ने टैक्स वसूली को लेकर नई दरें निर्धारित कर दी हैं 41बैड से ज्यादा क्षमता वाले होटल में ₹7000 यूजर चार्ज वसूला जाएगा ,इसके अलावा रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस से भी यूजर चार्ज तय कर दिए गए हैं
,वह सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर आप ₹250 प्रतिदिन प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूला जाएगा। 200 से 300 वर्ग मीटर मकान बालों से ₹50/ महीने यूजर चार्ज वसूला जाएगा
वहीं गीला और सुखा अलग-अलग कूड़ा न देने पर लोगों से ढाई सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज वसुलने की तैयारी की जा रही है। नाली तोड़ने और सड़क काटने पर ₹5000 का जुर्माना तय किया गया है,
इसी तरह से डेरी वालों ने यदि गोबर को नाली में बहाया तो ₹3000 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा ,सड़क पर चलते वक्त सार्वजनिक स्थान पर थूकने और पेशाब करने पर ₹250 प्रति व्यक्ति चार्ज वसुला जाएगा ।