कृषि विभाग किसानों के साथ करे एक जैसा व्यवहार : शंखधार
रामपुर (मिलक) । भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्म कालीन धान की खेती को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जिसका भारतीय किसान संघ समर्थन करता है। लेकिन जिला प्रशासन से आग्रह है कि पूरे जनपद रामपुर में आपके द्वारा जो निर्देश ज़ारी किए गए हैं उनका कड़ाई के साथ पालन किया जाए। हमें किसानों द्वारा बताया गया है कि जनपद रामपुर की बिलासपुर तहसील में कुछ
किसानों के द्वारा ग्रीष्म कालीन धान की रोपाई कराई जा चुकी है। तथा कुछ किसानों के द्वारा तैयारी ज़ारी है। इसमें भारतीय किसान संघ का स्पष्ट मत है कि जनपद में ग्रीष्म कालीन धान की रोपाई हेतु सभी किसानों को अति शीघ्र अनुमति प्रदान की जाए। क्योंकि जिला प्रशासन का दायित्व है
कि वह सभी किसानों के साथ एक जैसा व्यवहार करे। अगर एक तहसील में धान लगाया जा रहा है तो अन्य तहसीलों में भी धान की खेती होनी चाहिए। तथा जिन किसान भाइयों ने धान की रोपाई कर दी है
उनका किसी भी दशा में नुक़सान नहीं किया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखा जाए। भारतीय किसान संघ देश का राष्ट्रवादी