पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T13:47:41Z
    Share
सम्भल

पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा

चंदौसी में पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा मच गया। पत्नी ने दूसरी महिला को पीट दिया। उसे बचाने आए पति को गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

चंदौसी में नवीन मंडी के समीप कांस्टेबल पति और उसकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आ गई। चंदौसी का रहने वाला एक व्यक्ति पुलिस में है। वर्तमान में वह बिजनौर में तैनात है।

उसके परिजन चंदौसी के एक मोहल्ले में रहते हैं। कांस्टेबल का काफी समय से बदायूं जनपद की एक महिला से संबंध है। रविवार को कांस्टेबल चंदौसी आया था, लेकिन वह अपने घर नहीं गया। इसी बीच उसकी पत्नी को सूचना मिली कि वह अपनी प्रेमिका के साथ चंदौसी के एक घर में बंद है।


जिसके बाद कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। परिजनों को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पीछाकर दोनों को दबोच लिया। इस दौरान सड़क पर ही कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को जमकर धुना।

इसी बीच थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी कांस्टेबल उसकी पत्नी और प्रेमिका को कोतवाली लेकर आ गई। कांस्टेबल की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह का कहना है महिला को वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा है, जो भी निर्देश होंगे कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार
धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह का मजरा मीना की मड़ैया निवासी नेहा की घरेलू कार्य को लेकर पति नीरज ने पिटाई कर दी।


 नेहा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close