मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार किसान जीतपाल की सांड़ से टकराकर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार किसान जीतपाल की सांड़ से टकराकर मौत

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T13:53:24Z
    Share
मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार किसान जीतपाल की सांड़ से टकराकर मौत

बदायूं जिले में छुट्टा पशुओं की वजह से हादसे थम नहीं रहे। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार किसान जीतपाल की सांड़ से टकराकर मौत हो गई।

जीतपाल मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खागी के रहने वाले थे। वह रविवार शाम अपने काम से उझानी गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक वसावनपुर के नजदीक सांड़ से टकरा गई थी।

जीतपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह रविवार शाम बाइक लेकर उझानी गए थे। देर रात लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था, जहां रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close