भाजपा ने शुरू किया मोदी की गारंटी अभियान
रामपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र में मोदी की गारंटी वाली दो वैन घूमेंगी और लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
15 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत आने वाले सुझावों को भाजपा अपने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल करेगी। भाजपा ने चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करने के लिए
अब विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को पैक्सफेड के पूर्व चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू द्वारा की गई।
कार्यक्रम का संयोजक राजकुमार चौहान को बनाया गया है। अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य वक्ता ने पूरा विषय जिले के कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
जिलाध्यक्ष हसंराज पप्पू ने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों की सारी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा और इस अभियान में पार्टी के सारे कार्यकर्ता भी सम्मिलित रहेंगे।