अंधे ससुर को मारने पीटने का आरोप। बचाने को आई जिठानी से भी करती झगड़ा।
सास ससुर ने पुलिस को दी तहरीर।
मुजरिया=अंधे ससुर को मारने पीटने का मामला सामने आया है।बीच बचाव करने पर जिठानी से भी झगड़े को आमादा महिला के खिलाफ सास ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर में विगत कई दिनों से बार बार एक महिला अपने अंधे ससुर से मार पीट कर परिवार में झगड़े को आमादा रहती है।हंसमुखी पत्नी ओमकार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके तीन बेटे है
जिसमे दो शादी शुदा और एक छोटा है।दोनो बड़े बेटे अपने बच्चो संग अलग अलग रहते है लेकिन उसके एक लड़के सत्येंद्र की पत्नी नीलम हम बुजुर्ग सास ससुर से झगड़ा करती है।
सास ने बताया कि अंधे ससुर को मारपिताई करने पर बचाने को आई उसके दूसरे बेटे सुनील की पत्नी मुनिषा से भी झगड़ा करने लगी।
इधर कई दिनों से पुलिस को दो बार लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई न होने की बात कही।आरोप है कि सत्येंद्र दारू पीता है
और उसकी पत्नी नीलम गांव में हेकड़ी दिखाकर झगड़ा करती है।