राजस्व वसूली टीम से बकायेदार और उसकी पत्नी ने की मारपीट।
शाहबाद (रामपुर)। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अनवा गांव में राजस्व वसूली करने गई टीम से बकायेदार और उसकी पत्नी ने खूब जमकर मारपीट की। इसी क्रम में मारपीट के दौरान अमीन के होमगार्ड की वर्दी फट गई है। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गये।
मंगलवार को नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित के नेतृत्व में बकायेदारों से वसूली के लिए छह अमीन और दो होमगार्डों की टीम निकली थी। पहले राजस्व विभाग की टीम तहसील क्षेत्र के टांडा वसूली के लिए पहुंची थी। अंत में टीम अनवा गांव के बकायेदार शोभित से वसूली करने गई।
आरोप है कि बकायेदार शोभित की तीन आरसी कटी हुई थी और इस पर करीब तीन लाख रुपये का ऋण बकाया था। मंगलवार दोपहर को जैसे ही टीम गांव में पहुंची तो शोभित अपनी दुकान में बैठा था। बकायेदार को नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित ने बुलवाया।
जिस पर राजस्व विभाग की टीम में शामिल संग्रह अमीन, भूप सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव, संग्रह अमीन सर्वेश यादव, तथा संग्रह आमीन प्रेम शंकर तिवारी शोभित के पास पहुंचे। और बकाया जमा करने को कहा। तब उसने बकाया जमा करने से मना कर दिया। जिसके बाद संग्रह अमीन भूप सिंह ने नायब
तहसीलदार विश्वास दीक्षित को सूचित किया। इस पर नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित ने होमगार्ड को बकायेदार शोभित को बुलाने के लिए भेजा। लेकिन बकायेदार ने आने से इंकार कर दिया। तीन लाख रुपये की बकाया होने पर राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदार को पकड़ना शुरू किया।
इस दौरान बकायेदार की पत्नी घर से निकल आई। जिसके बाद बकायेदार की पत्नी ने होमगार्ड को बिना सोचे समझे ही पीटना शुरू कर दिया। जबकि आरोप है कि पत्नी को पीटते हुए देखकर बकायेदार ने भी हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव में गए अमीनो की पिटाई भी हो गई।