महाशिवरात्रि को देखते हुए संभल जिले में यातायात प्लान में बदलाव किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि को देखते हुए संभल जिले में यातायात प्लान में बदलाव किया।

Monday, March 4, 2024 | March 04, 2024 Last Updated 2024-03-04T14:23:27Z
    Share
बहजोई सम्भल

महाशिवरात्रि को देखते हुए संभल जिले में यातायात प्लान में बदलाव किया।

संभल : महाशिवरात्रि को देखते हुए संभल जिले में यातायात प्लान में बदलाव किया गया है। हाईवे समेत अन्य जगहों पर यातायात पुलिस के अलावा अन्य कर्मियों को भी तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर संभल जिले में सोमवार से आठ मार्च तक भारती वाहनों का रुट डायवर्जन रहेगा। जिले में 13 स्थानों पर रूट डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे से जगह जगह यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी ने जिस मार्ग से कांवड़ियों के जत्थे ज्यादा आएंगे वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि रूट प्लान के अनुसार ही यातायात का संचालन कराया जाएगा। बताया कि चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट मार्गों पर खाद्य सामग्री के वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन


मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन : मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली,


अलीगढ़ और आगरा : मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।

बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाहन : बदायूं की तरफ से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ वं आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास से चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर जाएगा।

इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ : इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।

जिलेभर में आज से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। संभल में 13 स्थानों पर रुट डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। आठ मार्च तक लागू रहेगा। सभी प्वाइंट पर ड्यूटी रहेगी। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close