धनारी सम्भल
प्रार्थी काट रहा दफ्तरों के चक्कर लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई
जनपद संभल के थाना धनारी निवासी अकराबाद तहसील गन्नौर मुनेश पिता साहब सिंह का एक हाथ बिल्कुल काम नहीं करता है और प्रार्थी का कहना है
की मेरा हाथ पूर्ण रूप से विकलांग है जिसके लिए मैंने कई जगह दफ्तरों के चक्कर काटे लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है
जो आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्भल के यहां आया तो उन्होंने कहा कि पहले इस की विकलांग होने की जांच की पुष्टि होने के बाद सर्टिफिकेट बनेगा। प्रार्थी का कहना है कि मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
संवाददाता दिनेश यादव