महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सड़कों पर उतरा शिव भक्तों का जन सैलाब मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सड़कों पर उतरा शिव भक्तों का जन सैलाब मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Friday, March 8, 2024 | March 08, 2024 Last Updated 2024-03-08T11:24:29Z
    Share
महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सड़कों पर उतरा शिव भक्तों का जन सैलाब मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

*रामपुर*- महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सड़कों पर उतरा शिव भक्तों का जन सैलाव प्रशासन द्वारा मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। इस बाबत पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली थी। जो मंदिरों में आज प्रत्यक्ष रूप में नजर आई ,


मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात नजर आई। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा संबंधी निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने पहले ही जारी कर दिए थे। साथ ही शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए थे। महाशिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा।


ऐसे में शिव मंदिरों में प्रात: से सायंकाल तक शिवभक्तों द्वारा जलभिषेक कर पूजा अर्चना की जाती है। सुप्रसिद्ध मंदिर पंजाबनगर, भमरौआ, रठौंडा आदि मंदिरों में शिवभक्तों की अपार भीड़ रहती है।


 इसीलिए शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पहले से ही कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के आसपास समुचित सफाई व्यवस्था तथा आने जाने वाले मार्गों पर पुलिस की सतर्क निगरानी और चौकसी मौजूद नजर आई।
जनपद रामपुर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने निर्देश दिए हैं


कि नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने पंजाबनगर मंदिर पर शांति व्यवस्था के लिए तहसीलदार सदर, भमरौआ मंदिर के लिए


 नायाब तहसीलदार सदर एवं रठौंडा मंदिर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार मिलक को तैनात किया गया है। इन प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के लिए पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए गए हैं। इसीलिए मंदिरों से लेकर सड़कों तक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम आज शिवरात्रि पर नजर आए।



आला अधिकारियों ने मंदिरों की सुरक्षा का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close