रामपुर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू
रामपुर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमएस ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसमें एक सर्जन,
एक फिजीशयन और आई सर्जन की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने होली से पहले सीएचसी और पीएचसी पर तैयारियों को दुरूस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं।
होली के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सड़क हादसे होने के साथ ही मारपीट समेत कई घटनाएं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है।
सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने जिले की पांचों सीएचसी सहित पीएचसी रजपुरा और पीएचसी चमरौआ के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के लिए कहा है।
बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 और 25 मार्च को अन्य दिवस की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखने के निर्देश भी हैं।