बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए - सतीश साहू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए - सतीश साहू

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T11:29:00Z
    Share
बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए - सतीश साहू 

बदायूँ : भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास गृह पर किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए।



सोमवार को किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी )की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई। 
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा किसानो के प्रति प्रशासन लापरवाही कर रहा है ।



मिडडे मील में घोटाले हो रहे हैं उपस्थित छात्र-छात्राओं से तीन गुनी उपस्थित दिखाई जाती है। इसकी जांच अति आवश्यक है। बे मौसम बरसात, ओलावृष्टि से किसानो की फसल चौपट हो गई। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है.


 किसान इस समय कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है सरकार को चाहिए कि कर्जदार किसानों को कर्ज अदा करने हेतु समय सीमा वढ़ाई जाए। आरसी अभी नहीं काटी जाए। खराब पड़े सभी सरकारी नलकूपों को जल्द ठीक कराया जाए।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि आवारा गौवंश के साथ जंगली सूअर व बंदरो से किसानों की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।


नगर अध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा कि जनपद भर में सभी कम्पनी की गैस एजेंसी के हॉकर होम डिलीवरी सिलेंडर पर सुविधा शुल्क के रूप में 10 से 40 रुपये तक वसूलते हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।


आसिम उमर ने कहा कि जनपद भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी हो रही है। पोषाहार का वितरण 3 से 4 माह में एक बार हो रहा है, डग्गामार वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाए।
पंचायत स्थल पर जिलाधिकारी को संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार अहलकार सिंह को दिया


 वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव सोनू यादव असीम उमर अजब सिंह कृष्ण अवतार सिंह शाक्य मो जफर इस्तकार हुसैन मुन्ने रामेश्वर रईस अहमद इरफान जान मोहम्मद कल कमलेश कुमारी असलम बृजपाल दास त्यागी आरिफ रजा सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष छोटे तवारक अली क्षेत्र अध्यक्ष महेश आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close