नोएडा से होली मनाने गांव आए परिवार को घेर कर दूसरे गांव के लोगो ने की मारपीट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नोएडा से होली मनाने गांव आए परिवार को घेर कर दूसरे गांव के लोगो ने की मारपीट

Wednesday, March 27, 2024 | March 27, 2024 Last Updated 2024-03-27T15:08:30Z
    Share
नोएडा से होली मनाने गांव आए परिवार को घेर कर दूसरे गांव के लोगो ने की मारपीट

 मारपीट में पीड़ित परिवार के महिला सहित चार हुए जख्मी।


 मुजरिया=होली पर अपने पिता की गमी का त्योहार मनाने गांव आए परिवार की दूसरे गांव के लोगो ने पुरानी खुन्नस मानते हुए मारपीट कर डाली।जिसमे एक पक्ष के महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए।

     थाना क्षेत्र के गांव महदूदा गूजर का एक परिवार नोएडा में रहता है जो होली पर अपने पिता की गमी की होली मनाने गांव आया था,


होली के बाद बुधवार को दिन में बितरोई के बाजार से कुछ सामान खरीदने को बच्चे जा रहे थे तो गांव के रास्ते पड़ोसी गांव सिकंदराबाद में रास्ते में घट लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगो ने डंडे से मार पिटाई करनी शुरू कर दी।


    पीड़ित ने बताया कि पहले कभी आपस की लड़ाई की खुन्नस मानकर पहले से तैयारी कर मारपीट की है जिसमे चंचल की मां गुड़िया,बहन तनु,भाई रंजीत,और राजू के चोटे आई ।

    पीड़ित ने बताया कि सिकंदराबाद का रिषभ पहले से ही परेशान करता था मना करने पर कहता था कि कभी तो आओगे तब देखेंगे,जिसने अपने भाईयों के साथ मिलकर हम सब पर हमला कर दिया।


   पुलिस को सूचना देकर पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया।
   इधर थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि झगड़ा पुरानी खुन्नस का है,तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close