एक जिला, एक क़ानून की व्यवस्था को लागू करे प्रशासन : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील मिलक पहुंच कर उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रीष्म कालीन धान लगाए जाने की अनुमति चाही है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया
कि जिलाधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा पूर्व में ग्रीष्म कालीन धान लगाने को प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसका भारतीय किसान संघ रामपुर ने समर्थन भी किया था।
लेकिन तहसील बिलासपुर में बहुत से किसानों ने बहुत बड़ी मात्रा में ग्रीष्म कालीन धान की रोपाई प्रारम्भ कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी के निर्देशों का पालन कराने में तहसील प्रशासन बिलासपुर विफल रहा है
इसी कारण बिलासपुर में धान की रोपाई की जा रही है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक से आग्रह किया है कि एक जिला,
एक क़ानून की व्यवस्था को लागू कराया जाए। अगर तहसील बिलासपुर में धान की फ़सल की रोपाई की जाएगी। तो जनपद की प्रत्येक तहसील में धान की रोपाई करने की अनुमति प्रदान की जाए।
तथा किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। अगर प्रशासन द्वारा भोले भाले किसानों को प्रताड़ित किया तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा
जिसकी सभी ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस मौके पर वीरेश शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रेम बहादुर गंगवार, अरविन्द गंगवार, पवन कुर्मी,