डीएम की अध्यक्षता में पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए समिति गठित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम की अध्यक्षता में पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए समिति गठित

Tuesday, March 19, 2024 | March 19, 2024 Last Updated 2024-03-19T11:12:43Z
    Share

डीएम की अध्यक्षता में पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए समिति गठित


बदायूँ : 19 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु पेड न्यूज व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापनों /प्रचार माध्यमों से सम्बन्धित प्रकरणों की पूर्व


 अनुमति हेतु 13 सदस्यीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी(एमसीएमसी) गठित की गई है। समिति का कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना कार्यालय बदायूँ में संचालित है।


उन्होंने बताया कि समिति में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (अध्यक्ष), नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सभी उपजिलाधिकारी,


उप जिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी राशि कृष्णा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र कुमार दुबे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अमित कुमार शुक्ला,


सहायक प्रोफेसर हिन्दी डा० प्रेमचन्द्र, मान्यता प्राप्त पत्रकार कमलेश शर्मा को सदस्य तथा जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला को सदस्य सचिव बनाया गया हैं।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close