20 मार्च तक करें शेखूपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति

Notification

×

All labels

All Category

All labels

20 मार्च तक करें शेखूपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति

Tuesday, March 19, 2024 | March 19, 2024 Last Updated 2024-03-19T11:18:04Z
    Share
20 मार्च तक करें शेखूपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति


बदायूँ : 19 मार्च। दि किसान सहकारी चीनी मिल लि०, शेखुपर बदायूँ के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल द्वारा अवगत कराया गया है कि मिल समिति मिल से सम्बन्धित गन्ना आपूर्तिकर्ताओं कृषको के सट्टे के अनुसार समस्त पर्चियां निर्गत कर दी गई हैं।


फिर भी गन्ने के अभाव में मिल रूक-रूक कर चल रही है ऐसी स्थिति में सम्बन्धित गन्ना आपूर्तिकर्ताओं से अनुरोध है कि वह अपनी पर्चियों पर आपूर्ति हेतु अवशेष गन्ना 20 मार्च 2024 तक मिल को आपूर्ति कर दें।


यदि इसके पश्चात भी किसी गन्ना कृषक का गन्ना अवशेष रह जाता है, तो यह चीनी मिल किसी भी रूप में उत्तरदाई नही


 होगी और मिल का पेराई सत्र 2023-24 दिनांक 20 मार्च 2024 को अन्तिम रूप से बन्द कर दिया जायेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close