डीईओ ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षणसभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीईओ ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षणसभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Thursday, March 28, 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T09:06:26Z
    Share
डीईओ ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

डरा धमकाकर व प्रलोभन देकर वोट डलवाने वाले जाएंगे जेल

बदायूँ: 28 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई

व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से मतदान दिवस 07 मई को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।


जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मतदान कार्मिकों व ईवीएम प्रशिक्षण, मतदान केंद्रांे

पर एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज के होने, रैंडोमाइजेशन, आदर्श आचार संहिता, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, वीडियो व्यूइंग टीम, लेखा व एमसीसी टीम आदि विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदाताओं को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद के मतदाता अपने मतदान केंद्र, बूथ आदि की जानकारी के लिए


 एनवीएसपी डाॅट इन पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही जिन जिन व्यक्तियों के अभी वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाए हैं वह भी आगामी 09 अप्रैल तक अपने वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।


इसके लिए उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय बदायूं या अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत मतदाता पंजीकरण केंद्र में संपर्क करना होगा या वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।


उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि प्रलोभन देने वाले या डरा धमकाकर वोट डलवाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी


तथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। इसलिए सभी राजनैतिक दल व अन्य संगठन उसी के अनुरूप अपने कार्यक्रम आयोजित कराएं तथा प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्व अनुमति अवश्य लें।

 इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close