दो बाइकों की आपस मे जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन लोगों की मौत,
बदायूं जिले दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दादी और नातिन घायल हो गईं।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चिचैटा गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दादी और नातिन घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के भारतन निवासी संजू (31) पुत्र श्याम सिंह अपने दोस्त अजय (20) पुत्र गिरिराज के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर होली खेलने आया था।
बताया जा रहा है कि यहां से शाम के समय दोनों युवक दूसरे रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनकी बाइक इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चिचैटा के नजदीक पहुंची थी, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
इस हादसे में संजू और अजय के अलावा दूसरी बाइक पर सवार फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी प्रमोद (44), उनकी पत्नी गीता (37) और उनकी दो साल की नातिन आशी घायल हो गई।