पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोतस्कर को किया गिरफ्तार
स्वार। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात साढ़े नौ बजे क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों के पास से एक जीवित गोवंशीय पशु, वध करने के उपकरण, एक बाइक और दो तमंचे भी बरामद हुए। दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं।पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में कुछ लोग पशुओं को काटने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम जंगल में पहुंच गई और आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देख गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, दोनों के पैर में गोली लगी है।
घायलों में बदमाश आरेफीन निवासी नरपतनगर व आजम निवासी दूंदावाला कोतवाली स्वार हैं। पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु, एक बाइक, गोकशी के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक अमरपाल, कांस्टेबल अनिल और अर्जुन शामिल रहे। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए