गंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत,त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत,त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Monday, March 25, 2024 | March 25, 2024 Last Updated 2024-03-25T15:22:13Z
    Share
गंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत,त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।


रामपुर। होली से एक दिन पहले दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गए विक्की (17) की डूबकर मौत हो गई। त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।


सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तहसील क्षेत्र के गलपुरा गांव निवासी दन्नू का बेटा विक्की रविवार सुबह अन्य दोस्तों और चचेरे भाइयों के साथ गांव के नजदीक बह रही रामगंगा नदी में नहाने चला गया।


नदी में नहाते समय किशोर विक्की गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने उसे जबतक बाहर निकाला तब तक हालत बिगड़ गई थी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

विक्की का बड़ा भाई सुमित अपने ऑटो से उसे सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन संतुष्ट नहीं हुए


और उसे रामपुर के एक अस्पताल ले गए। वहां भी किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर तहसीलदार शिव कुमार शर्मा गांव पहुंचे और जानकारी हासिल की। मौके पर मिले अन्य परिजनों का तहसीलदार ने धैर्य बंधाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close