जनपद में आज 356 दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में आज 356 दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Friday, April 12, 2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-12T10:21:30Z
    Share
जनपद में आज 356 दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना


रामपुर। आपको बता दे कि आज शुक्रवार सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियां जिले में 356 दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराए जाने के लिए रवाना हो गईं।


इससे पहले सुबह सात बजे कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट में एकत्र होना शुरु हो गया था। लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जिले में मतदान होना है।


 लेकिन एक सप्ताह पहले 85 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगों से मतदान कराया जाएगा। उसी के चलते 356 दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराए जाने के लिए 26 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हो गई हैं।


सभी को कलेक्ट्रेट से वाहनों से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराएंगी। जिसमें स्वार में 21 मतदाता हैं जिसके लिए दो पोलिंग पार्टियों को दो वाहनों से भेजा गया है।



चमरौआ में 44 मतदाताओं के लिए तीन पोलिंग पार्टियां लगाई हैं जोकि तीन वाहनों से रवाना हुई हैं। इसके अलावा तहसील बिलासपुर में 122 दिव्यांग मतदाता हैं जिसमें नौ पोलिंग पार्टियों नौ वाहनों से रवाना कर दिया गया है।


तहसील सदर में  56 दिव्यांग मतदाता हैं इनके लिए छह पोलिंग पार्टियां और छह  वाहनों से भेजी गई हैं। 


मिलक में कुल 103 दिव्यांग मतदाता हैं जिनके लिए छह पोलिंग पार्टियों को छह वाहनों से रवाना किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close