बढ़ता तापमान कर सकता है बीमार, एहतियात बरतने की जरूरत, संभल का तापमान 38 डिग्री पहुंचा।
सम्भल का मौसम लगातार बदलता जा रहा है। लगातार गर्मी के कारण जिले का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। उधर, चंदौसी में चली आंधी के कारण आम उत्पादकों को नुकसान हुआ है।
संभल में गर्मी से बचने की कोशिश करती महिलाएं ।
तेज धूप और गर्म हवा के चलने से तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। संभल जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। घरों से निकलने पर लोग चेहरा ढक कर ही चल रहे हैं। पैदल चल रहे लोगों और बाइक सवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की दोपहर बाद बादल छाने और तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव हो गया था। रात तक तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह से ही तापमान बढ़ता चला गया और 38 डिग्री तक दर्ज किया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
संभल सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि तापमान काफी बढ़ गया है। ऐसे में धूप में जाने से बचें और पेयपदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।