उसहैत प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा छिपाये नहीं छिपती-नबाव हसन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उसहैत प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा छिपाये नहीं छिपती-नबाव हसन

Thursday, April 25, 2024 | April 25, 2024 Last Updated 2024-04-26T01:53:06Z
    Share
उसहैत प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा छिपाये नहीं छिपती-नबाव हसन

स्थानीय कस्बे के अहमद हसन इण्टर कालेज में हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट परीक्षा परिणाम 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सादा समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर एवं फूल मालाएं


पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए नगर पंचायत चेयरमैन नबाव हसन ने कहा कि इण्टर मीडियट परीक्षा में श्रद्धा भारद्वाज ने 91.6% अंक पाकर कालेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया किया है।


ऐसे बच्चे बधाई के पात्र हैं।उन्होने कहा कि प्रतिभावान बच्चा किसी के छिपाने से नही छिपता।वह विषम परिस्थति में भी अपनी पहचान बना लेता है.उन्होने शिक्षक वर्ग से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने में जी जान से जुट जाने की अपील की चेयरमैन नबाव हसन ने कक्षा



12 की उमरा मिर्जा, अलीशा बी,रीतू गुप्ता,वैष्णों देवीतथा आस्था गुप्ता तथा हाई स्कूल की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रोहिणी 86.66% अंक प्राप्त कर्ता के अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा दिव्या सोनम मुस्कान


 बी शाबिया मनोज कुमार तथा शिवांशी को पुष्प माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर प्रबंधक डा.तसब्बर हुसेन प्रधानाचार्य विमल सक्सेना आशीष मिश्रा कामेश यादव मुजाहिद अली हसनैन खां तरन्नुम शबा खानम जेपी यादव तथा संजीव आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close