नैथुआ गांव में ईद मिलने आए दो भाइयों को रास्ते में घेर कर पीटा,दोनो के सिर में आई चोट।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नैथुआ गांव में ईद मिलने आए दो भाइयों को रास्ते में घेर कर पीटा,दोनो के सिर में आई चोट।

Thursday, April 11, 2024 | April 11, 2024 Last Updated 2024-04-11T13:36:44Z
    Share
नैथुआ गांव में ईद मिलने आए दो भाइयों को रास्ते में घेर कर पीटा,दोनो के सिर में आई चोट।

मुजरिया=ईद मिलने आए दो भाइयों को पड़ोसी गांव के लोगों ने रास्ते में घेर कर पीट डाला।दोनो के सिर में चोटे आई।पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

     बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा निवासी जिशान ने तहरीर में बताया कि वह और उसका भाई समीर पुत्रगण

 छुन्नन पड़ोसी गांव नैथुआ थाना मुजरिया में ईद मिलने दोपहर को आए तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे नैथुआ के सद्दाम,जिलान,युनुस,युसुफ पुत्रगण कल्लन ने रास्ते में ही घेर कर पिटाई कर दी।

      पिटाई होने से दोनो भाई के सिर में चोटे आई,किसी तरह गांव वालो के आ जाने से दोनो भाई भागकर बच पाए। पीड़ितो के परिजनों ने थाना मुजरिया पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

     पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।जबकि जख्मी दोनो भाईयो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
     थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि दोनो पक्ष एक दूसरे के पड़ोसी गांव के हैं,आपस में कहासुनी होने पर झगड़ा हुआ है।कार्यवाही की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close