मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलिहाई के पास हाईवे मार्ग के किनारे पड़े ईटों के टुकड़ों की वजह से आए दिन में हादसे होते रहते हैं और ईंट के टुकड़ों को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कभी भी जहमत नहीं उठाई
मुजरिया : कोल्हाई निवासी मोहनलाल पुत्र ठाकुर दास बैलगाड़ी से गांव के योगेंद्र पुत्र हरिराम अपने खेत से भूसा लेने को मोहनलाल के भतीजे रवि के साथ खेत को जाते समय प्रातः लगभग 4:30 बजे कोल्हाई से निकलते मंदिर के पास जहां ईटों के रोडे पड़े होने की वजह से
पीछे से तेज स्पीड से आ रही लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी
जिससे बैलगाड़ी में बैठे योगेंद्र पाल पुत्र हरिराम 30 वर्ष सीता पत्नी योगेंद्र पाल उम्र 28 वर्ष तथा रवि पुत्र मोहनलाल रामदास 18 वर्ष पूरी तरह से लहू लोहान हो गए
उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है दो बैलों की गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने पहले तीन घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल सहसवान भिजवाया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल को उपचार हेतु रेफर कर दिया,
उधर पुलिस ने पशुपालन विभाग को सूचना देकर दोनों बैलों के उपचार करने हेतु सूचना पर पहुंचे पैरा वेटरनरी ने दोनों बैलों का प्राथमिक उपचार किया