बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को साफ कर दिया कि उनके स्थान पर अब उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को साफ कर दिया कि उनके स्थान पर अब उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में वह रविवार को दोपहर लोगों की ओर मुखातिब थे।
आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाए जाने का जो बयान उन्होंने अहमदगंज की चुनावी सभा में दिया वह शाम तक सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें शिवपाल सिंह यादव ने अपनी बात कुछ इस तरह से शुरू की।
सबसे पहले वह बोले- यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले- चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं....पता है, पता है, इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव।
आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था. पर खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।
शिवपाल के नाम का एलान 20 फरवरी को हुआ था, तभी से उम्मीदवार बदलने की थी चर्चा
शिवपाल सिंह यादव को 20 फरवरी को सपा मुखिया ने उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे तब चर्चा चली थी कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं।
इसके बाद वह 14 मार्च को बदायूं आए। बदायूं, सहसवान और गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, जिसमें युवाओं ने शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब शिवपाल सिंह यादव ने कहा था