कारों की टक्कर के बाद कार चालक आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई,
जहां उनका समझौता करा दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बब्बरपुरी निवासी अकरम अली व हसन का मझरा निवासी कुछ युवक रविवार शाम लगभग पांच बजे अलग-अलग कारों में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही कारें बीएस गार्डन पर पहुंचीं तो बाजपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे तेज रफ्तार दौड़ रहीं कारें आपस में भिड़ गईं।
टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामे की वजह से रास्ता जाम हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ दिया।