बिजली विभाग की लापरवाही से तबाह हो रही हैं किसानों की फसलें : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही से आए हादसे हो रहे हैं।
जनपद में कई दिनों से लगातार किसानों की गेहूं की फसलों में बिजली विभाग की घोर लापरवाही से आग लगने के कारण जल कर राख हो गई हैं। किसानों के छे माह की कमाई एक मिनट में तबाह हो रही है।
क्षेत्र में बिजली की लाइनें जर्जर हालात में हैं आए दिन हादसे होते रहते हैं लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
आदेश शंखधार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज के बाद किसी भी किसान की फ़सल बिजली विभाग की लापरवाही से जली तो उसकी ज़िम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। और विभाग किसानों के नुकसान की भरपाई भी करेगा।