कैलादेवी सम्भल।
घर के आंगन में खड़े युवक को हिस्ट्रीशीटर ने गोली से उड़ाया।
जनपद सम्भल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कैलमुंडी में घर के आंगन में खड़े किसान मनोज यादव (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गोली मनोज के सिर में मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होली से पहले हुए। विवाद की रंजिश में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने मनोज की गोली मारकर हत्या की है।
घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कैलमुड़ी में सोमवार रात सवा दस बजे हुई। गांव निवासी मनोज यादव खेतीबाड़ी करते थे। उनकी पत्नी नीरू ने बताया कि मनोज मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर के आंगन में खड़े थे।
इसी दौरान पास के छत से हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारी, जो मनोज के सिर में लगी। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। देखा कि मनोज के सिर में गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी है।
परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है। उससे होली से पहले मनोज का विवाद हो गया था। बाद में उसने रंजिश मानते हुए तीन दिन पहले फिर से झगड़ा किया
था। इसी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर ने मनोज की गोली मारकर हत्या की है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने बताया कि घटना की छानबी की जा रही है। मनोज का शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
संवाददाता सौरभ कुमार