संवाददाता सुमित कुमार
बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट आने से पहले आ सकता है फोन, रहें सावधान
यूपी की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. साइबर ठगों ने कॉल कर बच्चों के पैरंट्स को ठगना शुरु कर दिया है. यूपी बोर्ड से एक लेटर जारी कर इस तरह के कॉल को इग्नोर करने की सलाह दी गई है.
हैलो आप 10 वीं में है. आपका नाम ये है. आपने अभी बोर्ड एग्जाम दिया है. आपके नंबर बहुत कम आए है. आप फेल हो रहे हैं ,पास होना है तो कुछ पैसे लगेंगे.
अब शहर में ऐसे बहुत से कॉल उन छात्रों के पास या उनके पेरेंट्स को आ रहे है. जिनके बच्चों ने हाल ही में बोर्ड एग्जाम दिए है. लेकिन ये कॉल यूपी बोर्ड की ओर से नहीं बल्कि साइबर ठगों के है.
हाल ही में बोर्ड परीक्षा दे चुके वो बच्चे अब साइबर ठगों के निशाने पर है. जिन्हे परीक्षा में नंबर काम आने, फेल होने और पास कराने के लिए कुल किए जा रहे हैं
और पास कराने या नंबर बढ़ाने के लिए मोटी रकम की मांग की जा रही है अचानक से ऐसी कॉल्स की भरमार हो गई है
और कुछ बच्चे और पेरेंट्स इसके शिकार भी हो चुके है. अपने बच्चों के भविष्य बे खराब होने से बचाने को लेकर लोग इन ठगों के शिकार भी हो चुके हैं लेकिन अब कुछ बच्चों ने और पेरेंट्स ने इन फेक कॉल को समझकर होशियार भी हो गए है.
लगातार कॉल आने पर पुलिस को करें सूचित
वहीं कुछ बच्चे कानपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक के पास इस तरह की शिकायत लेकर भी पहुंचे है. जिसके बाद कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने सभी को अलर्ट रहने की नसीहत दी है