राष्ट्रीय हिंदू महासभा द्वारा डा आशुतोष दुबे सम्मानित
राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय विवेक शर्मा जी ने तमन्ना हॉस्पिटल बीसलपुर रोड बरेली डा आशुतोष दुबे को सम्मान पत्र भेट कर उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा जी , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश शाही, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ कुसुम लता शर्मा , बरेली मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मोहिनी शर्मा,
बरेली मण्डल महासचिव श्री राम शर्मा, बरेली जिला अध्यक्ष प्रीती वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी सोनू पटेल उपस्थित रहे। संगठन निरन्तर समाज सेवा और हिंदू एकता के प्रति कार्यरत है।
समय समय पर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का भी कार्य करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा जी का कहना है
कि वो हर पल संगठन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता के दुख तकलीफ में साथ हैं। उनके हिंदुत्व के भाव से संगठन नित नई ऊंचाइयां छू रहा है।