राजनेतागण कई-कई पेंशनों का लाभ ले रहे हैं बिना टैक्स दिए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजनेतागण कई-कई पेंशनों का लाभ ले रहे हैं बिना टैक्स दिए

Friday, April 12, 2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-13T06:22:28Z
    Share
राजनेतागण कई-कई पेंशनों का लाभ ले रहे हैं बिना टैक्स दिए

रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने कहा कि हमारे कर्मचारीयों/शिक्षकों के द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र बहाली को लेकर के अनेकों धरने प्रदर्शन तथा रेलियों के


 माध्यम से प्रदेश व केंद्र की सरकारों को अपनी शक्ति का एहसासभी कराया था।परंतु पुरानी पेंशन योजना बहाली ना करके प्रदेश व केंद्र की सरकारों ने कर्मचारियों के हितों पर सीधा-सीधा डांका डाला है।


क्योंकि स्वयं तो राजनेतागण कई-कई पेंशनों का लाभ ले रहे हैं। और सरकार को कोई टैक्स भी नहीं देते हैं जबकि सरकारी कर्मचारी मेहनत से कमाई वेतन में से वर्ष भर में इनकम टैक्स भी देता है।


परंतु कर्मचारी समाज जो 60 वर्ष तक सेवा करता है।उसकी एक पेंशन व्यवस्था थी।वह भी 2004में छीन ली गई है। जो की भेदभावपूर्ण ने राजनीति है। कर्मचारी समाज भी बोट की चोट देकर इनको अपने अस्तित्व का एहसास कराएगा।


 इस वर्ष इनकम टैक्स में जो आशा कर्मचारी को थी।उसे पर भी सरकारी खरी नहीं उतरी हैं। जिसके कारण कर्मचारी समाज में भारी रोष व आक्रोष व्याप्त है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close