चंदौसी सम्भल।
चंदौसी के छात्र सुदर्शन ने इंटर में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।
चंदौसी जनपद संभल। नगर के चुन्नी मोहल्ला निवासी चंदौसी इंटर कॉलेज के छात्र सुदर्शन कुमार ने यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त
कर प्रदेश में आठवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुदर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
सुदर्शन ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी 93.5 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया था। उनका कहना है कि वह स्कूल से अलग सात से आठ घंटे घर पर स्वयं अध्ययन करता था। हर विषय को अलग -अलग समय दिया था। कोचिंग की मदद ली।
इसके अलावा यू-ट्यूब से भी पढ़ाई की। हालांकि उसके पास खुद का मोबाइल नहीं है। पढ़ाई के समय वह अपने बड़े भाई का मोबाइल उपयोग करते थे। अधिकतर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। मनोरंजन के लिए वह फिल्म भी देखते हैं।
वह आगे जेईई-मेंस और यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। सुदर्शन के पिता जगदीश शरण फुटवीयर की दुकान चलाते हैं। मां ऊषा देवी गृहिणी है।