पांच हजार आबादी वाले गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पांच हजार आबादी वाले गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार

Friday, April 19, 2024 | April 19, 2024 Last Updated 2024-04-19T13:51:06Z
    Share
पांच हजार आबादी वाले गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार

रामपुर। जनपद की तहसील शाहबाद के ग्राम पंचायत निस्वा में ग्रामीणों ने आज चुनाव का बहिष्कार किया। पोलिंग बूथ पर सुबह 7 से कुल 100 वोट ही पढ़ सके।


सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीण की काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है

कि कई वर्षों से उनके गांव में सड़क नहीं बनी है। सड़कों के बारे में सांसद, विधायक व अन्य प्रतिनिधि से भी कहा लेकिन किसी ने भी नहीं सुना। सभी ने अनदेखी ही की है

अब तक। अधिकारियों ने ग्रामीणों को लिखित रूप में भी आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि अफसर ऐसे ही वादे करते हैं


लेकिन बाद में पूरा नहीं करते। उपेक्षा ही होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़के न होने के कारण उन्हें विवाह एवं अन्य आयोजनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close