डीईओ ने नामांकन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीईओ ने नामांकन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Thursday, April 11, 2024 | April 11, 2024 Last Updated 2024-04-11T11:37:20Z
    Share
डीईओ ने नामांकन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश



जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष सहित नामांकन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए| उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर लगाई गई बैरिकेडिंग तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया |

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होंगे| उन्होंने बताया कि नामांकन का समय पूर्वाह्न 11:00 से अपराहन 3:00 बजे तक रहेगा| उन्होंने बताया कि 13, 14 व 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने पर इन तिथियो पर नामांकन नहीं होंगे| उन्होंने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा |

इस अवसर पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे|
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close