जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया भगवान महावीर जन्मोत्सव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया भगवान महावीर जन्मोत्सव

Monday, April 22, 2024 | April 22, 2024 Last Updated 2024-04-22T14:56:19Z
    Share
बहजोई सम्भल।

जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया भगवान महावीर जन्मोत्सव


बहजोई : जैन समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर का जन्म कल्याणक उत्सव मनाया।
नगर के मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन संपन्न किए ।


 सर्वप्रथम प्रातः कालीन सत्र में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया इस मौके पर जैन समाज के लोग हाथों में अनमोल वचनों से लिखित स्लोगन पट्टिकाएं, धर्म ध्वजा भगवान महावीर की सचित्र झांकी लेकर निकले,


साथ ही साथ भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो जैसे उदघोष एवं शाकाहार अपनाने जैसे संदेशों को बोलते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार,आर्य समाज मार्ग,


नारायण टोला, गोलागंज, नया बाजार चौक होते हुए गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन होम्योपैथिक चिकित्सालय पहुंचकर संपन्न हुई इस अवसर पर महिलाओं ने बधाई गीत भी गाये

 इसके उपरांत जैन मंदिर मैं सभी श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान का पांडुक शिला पर अभिषेक किया एवं विधि-विधान पूर्वक सभी तीर्थंकरों की पूजा करते हुए भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की पूजा संपन्न की,


 जबकि सांय कालीन सत्र में पुनः जैन मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन संगीत के साथ किया गया उसके उपरांत णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। अंत में भगवान का जन्म कल्याणक उत्सव मनाते हुए


पूरे हर्षोल्लास से भगवान को पालने में विराजमान किया गया और इसके साथ ही बधाई के गीतों का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। बाजे कुंडलपुर में बधाई, नगर में वीर जन्मे जैसे भजनों से उत्सव का माहौल महोत्सव में बदला हुआ


नजर आने लगा सभी लोग ढोलक इत्यादि की थाप पर झूमते दिखाई दिए। इस अवसर पर भगवान के गर्भ व जन्म को लेकर एक भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सभा के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश आज के युग में अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रेरणादाई है


 भगवान महावीर ने प्राणी मात्र के प्रति दया की भावना रखने का संदेश दिया है अगर पूरा विश्व भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाएं तो विश्व में शांति का माहौल कायम होगा।


बी एम बी एल जैन ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक एवं जैन सभा के सांस्कृतिक मंत्री सम्भव जैन ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्नता के लिये समाज के सभी लोगों सहित प्रशासन,नगर पालिका एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीतेश जैन,



सम्भव जैन,मनोज जैन, सुनील जैन, संजय जैन,विपुल जैन, पहुप जैन,राहुल जैन,अंशुल जैन,राजेन्द्र जैन, आलोक जैन,अजय जैन, छाया जैन, शिखा जैन, ज्योति जैन, किरन जैन, संतोष जैन, पूनम जैन,


रूबी,अक्षत जैन,अभिलाषा जैन, पंकुल जैन, शैली जैन, राशि जैन, नीलिमा जैन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुनील कुमार जैन ने व संचालन सम्भव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close