एक्सप्रेसवे के नजदीक पीपल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक्सप्रेसवे के नजदीक पीपल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।

Sunday, April 14, 2024 | April 14, 2024 Last Updated 2024-04-14T15:06:06Z
    Share
एक्सप्रेसवे के नजदीक पीपल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।


बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक 28 वर्षीय गाड़ी चालक थानेश्वर का शव फंदे से लटका मिला। वह गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार की बोलेरो कार चलाता था।


 साथी मजदूरों के मुताबिक थानेश्वर शनिवार शाम से मानसिक तनाव में था। उसने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थानेश्वर पुत्र बदन सिंह सहसवान कोतवाली क्षेत्र में नसूपुर फिरोजपुर गांव का रहने वाला था। वह काफी समय से गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार अनिल कुमार की गाड़ी चला रहा था। शनिवार रात साथी मजदूरों ने उसे खाना खाने को कहा था लेकिन उसने खाना नहीं खाया। 


वह रात बनकोटा गांव के पीछे चला गया और पीपल के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे से लटका देखा।


इसकी सूचना पर थाना पुलिस और सीओ सुनील कुमार पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिवार वालों को सूचना दी गई। वे लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close