14 मई दिन मंगलवार को माया देवी धर्मशाला में भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
रामपुर। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत पंजीकृत उत्तर प्रदेश जनपद शाखा रामपुर के तत्वाधान में भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार के रूप में अवतरित हुए
ऋषि जमदगिन के लाडले सुपुत्र भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव को विगत वर्षों की भांति बड़े धूमधाम से 14 मई2024 दिन मंगलवार को माया देवी
धर्मशाला अगापुर रोड ज्वाला नगर रामपुर में सर्व सम्मति से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रातः 10:00 बजे से मध्यान 12:00 बजे तक धार्मिक वैदिक यज्ञ का आयोजन
किया जाएगा इसके उपरांत भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पांच ब्राह्मणों द्वारा शंख ध्वनि के उपरांत 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर
स्वस्तिवाचन धूप दीप सहित वैदिक रूप से पूजन करके परशुराम चालीसा का पाठ करके ही अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करके 12:00से 1:30 बजे तक भगवान परशुराम
जी के अवतरित होने के उपलक्ष्य में भक्तों द्वारा अपने-अपने सुविचार प्रकट किए जाएंगे।