संवाददाता सुमित कुमार
बरेली प्रेम विवाह के 19 साल बाद आया ससुराल, साले ने कर दी हत्या; बीमार सास को देखने आया था जाकिर
बरेली में बीमार सास को देखने ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। साले ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। बताया गया है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था। 19 साल बाद पत्नी के कहने पर ससुराल आया था।
बरेली में बीमार सास को देखने ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। साले ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। बताया गया है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था। 19 साल बाद पत्नी के कहने पर ससुराल आया था।
हजियापुर निवासी राशिद खान ने बताया कि भाई जाकिर खान ने वर्ष 2005 में मोहल्ले की बेबी से प्रेम-विवाह किया था। बेबी का भाई शाहिद इसका विरोध कर रहा था।
शादी के बाद से दोनों परिवारों में बोल-चाल और आवाजाही बंद थी। चार महीने से शाहिद की मां कब्बू बीमार हैं। तब से उनकी भाभी बेबी कभीकभार मायके जाने लगीं।
रविवार दोपहर बेबी ने जिद की तो जाकिर भी उसके साथ बीमार सास को देखने पहुंच गए। इस दौरान शाहिद ने जाकिर से लड़ाई शुरू कर दी। छत से चाकू लाकर उसने उसे जाकिर के सीने में घोंप दिया।
जाकिर ने चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उनका हाथ भी जख्मी हो गया। खून से लथपथ जाकिर नीचे गिर गए और शाहिद फरार हो गया। मौके पर ही जाकिर की मौत हो गई। बेबी की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची।
सास को जाकिर ने ही दिलाया था खून
मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने स्थानीय लोगों से बात की। पता लगा कि बेबी की मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों परिवारों में बोलचाल शुरू हो गई थी।
वह अस्पताल में भर्ती थीं तो जाकिर ने इलाज में काफी मदद की। दो दिन पहले उन्हें खून चढ़ाया जाना था तो जाकिर ने ही दोस्तों की मदद से व्यवस्था कराई थी।
ससुराल जाने से किया था इन्कार
जाकिर ने ससुराल जाने से मना भी किया था लेकिन बेबी ने कहा कि उन्हें जाना चाहिए। शुरू में बेबी ने यह भी आरोप लगाया
कि शाहिद की पत्नी ने ही छत से चाकू लाकर उसे दिया और हमले के लिए उकसाया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।