युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार रुपए निकाले पुलिस से शिकायत
बिसौली। नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन से युवक अपने एटीएम कार्ड से रुपए निकाल रहा था
तभी अचानक आए युवक ने एटीएम बदल दिया। जब तक पीड़ित बैंक जाकर खाता चैक किया तब तक 34 हजार रुपए निकल चुके थे। बिसौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम दबतोरी निवासी रोहिताश गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता द्वारा बिसौली कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक दोपहर को अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड से बिसौली
नगर के आसफपुर मोड़ पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट एसबीआई के एटीएम मशीन से 500 – 500 के दो नोट निकाले थे तभी अचानक पीछे से आए व्यक्ति ने एटीएम बदलकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
के डेबिट कार्ड पकड़ाकर चले गए। रोहिताश को शक होने पर अपना एटीएम देखा तो बदला हुआ निकला और तुरंत बैंक जाकर खाता चैक किया तब तक 34 हजार रुपए