जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-23T08:52:08Z
    Share
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

 बदायूँ : 23 मई। जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 07 मई 2024 को सकुशल रूप से संपन्न हुआ | ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है |


जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है| सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है| जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया |


जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा | उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून 2024 को होगी |


 उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है, जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है | इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close