हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-14T14:03:10Z
    Share
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

छोटी बहन ने दिया था उसको ताना

जनपद बरेली नेशनल 24 लाइव न्यूज़ प्रेम नगर के मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


 बताया गया कि हाई स्कूल में फेल होने पर छोटी बहन के चिढ़ाने पर बड़ी बहन ने मां से शिकायत की थी ,मां ने उसको ही उल्टा डांट दिया था जिससे छात्रा ने घर में रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया।

छोटी-छोटी बातों पर बच्चे नाराज होकर ऐसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं।

प्रेम नगर मोहल्ले की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने यूपी बोर्ड में दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें वह फेल हो गई ,तभी से वह काफी उदास रहती थी


,बीते दिवस रविवार की रात को छोटी बहन से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था ।तभी छोटी बहन हाई स्कूल में फेल होने का ताना देते हुए उसको चिढाने लगी छात्रा ने जब इसकी शिकायत


अपनी मां से की तो मां ने उसको ही उल्टा डांट दिया था, जिससे अपमानित होकर छात्र ने घर में रखी हुई मच्छर मारने वाली दवाई पी ली ,


इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी परिवार के लोग उसको एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बरेली ले गए ,जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close